फीचर्डस्पोर्ट्स

गर्लफ्रैंड की हत्या करने वाले पिस्टोरियस होंगे जेल से रिहा, इन हसीनाओं से रहे हैं अफेयर

oscar-pistorius1-1439805509दस्तक टाइम्स/एजेंसी- नई दिल्ली: जोहानसबर्ग। अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की गैर-इरादतन हत्या के अपराध में जेल की सजा काट रहे मशहूर पैरालंपिक खिलाड़ी ऑस्कर पिस्टोरियस आगामी मंगलवार को जेल से रिहा हो सकते हैं। 
 
दक्षिण अफ्रीका के एक पैरोल बोर्ड ने कहा कि पिस्टोरियस को अगले मंगलवार जेल से रिहा कर दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें घर में नजरबंद रखा जाएगा। 
 
पिस्टोरियस को अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की गैर-इरादतन हत्या का दोषी पाया गया था जिसके लिए अदालत ने वर्ष 2014 में उन्हें पांच वर्ष जेल की सजा सुनाई थी। 
 
पैरोल बोर्ड के अनुसार, पिस्टोरियस जेल में 12 महीने बिता चुके हैं और बची हुई सजा के तौर पर उन्हें घर में नजरबंद रहना होगा। 
 
कौन है ऑस्कर पिस्टोरियसः 
 
‘ब्लेड रनर’ के नाम से मशहूर पिस्टोरियस दक्षिण अफ्रीका के पैरालिंपिक एथलीट हैं। उनके पैर जन्म से ही मुड़े हुए थे। डॉक्टरों ने उनका पैर सीधा करने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं होने के बाद उनके पैरों को काट दिया गया।
 
इसके बाद ऑस्कर पिस्टोरियस को कृत्रिम पैर लगाया गया। पिस्टोरियस की तो इसके बाद जिंदगी ही बदल गई। वह रोलर स्केट्स और साइकिल चलाने लगे। लेकिन उनकी दीवानी पिस्टोरियस स्पीड के दीवाने थे। उन्होंने कृत्रिम पैरों की मदद से पिस्टोरियस एक सफल एथलीट बन गया। 
 
वह पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसने दोनों पैर न होने के बावजूद ओलंपिक में हिस्सा लेकर इतिहास रचा। फाइबर के ब्लेड जैसे पैरों की बदौलत पिस्टोरियस ने लंदन ओलिंपिक-2012 में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था।
 
ऑस्कर पहले ओलंपिक के साथ ही मशहूर हो गया था और इसी कारण दक्षिण अफ्रीका के इस विकलांग एथलीट पर हसीनाएं मरने लगी थीं। इन हसीनाओं ने उसके कृत्रिम पैरों को नहीं, बल्कि एक अच्छे इनसान के भीतर धड़क रहे दिल से प्यार किया। 
 
इसके बाद तो उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा लेकिन नवंबर 2012 में एक अवॉर्ड सैरेमनी में ऑस्कर की मुलाकात खूबसूरत मॉडल प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप से हुई और उसके बाद से ही दोनों को साथ-साथ देखा जाता रहा। पिस्टोरियस के साथ उनकी जोड़ी को चर्चित जोड़ियों में शुमार किया जाता था।
 
लेकिन 14 फरवरी, 2013 का वह दिन जब पूरी दुनिया ‘वैलेंटाइन डे’ मना रही थी, उसी दिन रीवा स्टीनकैंप की मौत ऑस्कर पिस्टोरियस के घर में गोलियां लगने से हुई।

Related Articles

Back to top button