फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

गाय मारने वालों को हिंदुस्तान में रहने का हक नहीं: कुरैशी

Governor-Aziz-Qureshiलखनऊ। उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल के एक बयान पर वि‍वाद शुरू हो गया है। उन्‍होंने कहा है कि‍ गाय मारने वालों को हिंदुस्‍तान में रहने का हक नहीं है। दो दि‍न पहले यूपी के संभल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- ‘गाय हमारी माता है। लोग उससे जुड़े हुए हैं। अगर कोई गाय को मारता है, तो हमें उसे समाज से बाहर करते हुए उसका बायकॉट करना चाहिए। जो गाय को मारता है वह हिंदुस्तानी नहीं हो सकता। ऐसे शख्स को भारत में रहने का अधिकार नहीं है।’ उनके इस बयान पर प्रति‍क्रि‍या मि‍लनी शुरू हो गई है। मेरठ के मौलाना अहमद अब्बासी ने इस बयान का विरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘जब पूरे देश में गाय को मारने पर प्रतिबंध नहीं है तो यह राष्ट्र-विरोधी कैसे हो सकता है।’ कांग्रेस नेता इमरान मसूद समेत अन्य कई मौलवियों ने भी बयान का विरोध किया है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे राज्यपाल की निजी राय बताया।

Related Articles

Back to top button