अद्धयात्म

घर में लगाएं यह फेंगशुई का घोड़ा, किस्मत पकड़ेगी रफ्तार

horse4-1446199007यदि आप चाहते हैं कि आपको सफलता और लोकप्रियता हासिल हो तो आप फेंगशुई के प्राचीन गैजेट यानी घोड़े की मदद ले सकते हैं। इस गैजेट को या तो प्रतिमा के रूप में लगाया जा सकता है, या फिर तस्वीर के रूप में। इसे  घर में रखते समय दिशा  का विशेष ध्यान रखें। 
 
– घोड़े को हमेशा लोकप्रियता के क्षेत्र में रखना चाहिए। इसे बागुआ यानी दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है। साथ ही इसे कॅरियर की दिशा यानी उत्तर में भी रखा जा सकता है।
 
– घर में इसकी तस्वीर रख सकते है, जबकि ऑफिस में इसे प्रतिमा के रूप में रखा जाना लाभदायक होता है।
 
– घोड़ा फेंगशुई में आग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे कभी लगाम के साथ नहीं रखना चाहिए। इसे ऐसे रूप में भी नहीं रखा जाना चाहिए जिसमें इसकी रफ्तार रुकी हुई नजर आती हो।
 
– यदि आप निश्चित दिशा में घोड़े को नहीं रख पा रहे हैं तो घोड़े का  मुंह खिड़की या दरवाजे की ओर करके रखें।
 
– अगर इसे बेडरूम में रख रहे हैं  तो यह जोड़े में होना चाहिए,  एकल नहीं।

Related Articles

Back to top button