अद्धयात्म

चंद्रग्रहण का सभी राशियों पर रहेगा प्रभाव, ऐसे करें उपाय

आज शाम से पूरे भारत में चंद्रग्रहण रहेगा। इस बार का चंद्रग्रहण सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालेगा। भारत में चंद्रग्रहण का समय शाम पांच बजकर 17 मिनट से रात्रि आठ बजकर 42 मिनट तक रहेगा।चंद्रग्रहण का सभी राशियों पर रहेगा प्रभाव, ऐसे करें उपाय

ज्योतिषि पं. बंशीधर नौटियाल के अनुसार, बुधवार सुबह 8:17 बजे चंद्रग्रहण बेध (सूतक) का समय शुरू हो गया है। ऐसे में तक लगने से पहले ही भोजन करना उचित होगा। जबकि, बुजुर्ग, बच्चे, रोगी और गर्भवती महिलाएं सुबह 11.30 बजे तक भोजन कर सकते हैं। 

शाम पांच बजकर 17 मिनट से चंद्रग्रहण शुरू हो जाएगा। इसमें चंद्रमा की किरणें पृथ्वी पर अपना खास प्रभाव छोड़ती हैं। ये प्रभाव रात आठ बजकर 42 मिनट तक बना रहेगा। वहीं, इस बार चंद्रग्रहण सभी राशियों पर असर डालेगा। 

किस राशि पर क्या रहेगा असर

मेष: नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यस्थल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ: धन लाभ के संजोग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। मित्र एवं शुभचिंतकों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे।मिथुन: धन की हानि हो सकती है। अधिक यात्रा करने के संजोग बनेंगे और घर से दूर रहेंगे। इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मानसिक अवसाद का शिकार होने की संभावना है। 

कर्क: शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। गुप्त रोग जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में नुकसान पहुंचने की संभावना है। इसलिए वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और यात्रा में भी विशेष सतर्कता बरतें।

सिंह: बेवजह की बातों पर ध्यान न दें। इससे मानसिक तनाव होगा। धन हानि की संभावना है। परिवार के सदस्य-रिश्तेदार या मित्रों के साथ विवाद होने की संभावना है।

कन्या: अचानक धन लाभ के संजोग बनेंगे। भौतिक सुखों का लाभ होगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ समय बिताना भी लाभकारी होगा।  

तुला: शारीरिक विकारों से परेशानी बढ़ सकती है। मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक: किसी भी बात की चिंता करना आपको तनाव में रखेगा। प्रेम संबंध में समस्या हो सकती है। बेवजह विवादों से बचें, क्योंकि ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

धनु: विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। विरोधियों से बचकर रहें। कानूनी मामलों में भी अड़चनें बनेंगी। बिजनेस पार्टनर से संबंध खराब भी हो सकते हैं।

मीन: सफलता अर्जित होगी, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आय कम होगी, लेकिन खर्चे में बढ़ोतरी रहेगी। कार्यों में विलंब होगा।

कुंभ: कार्य बिगडऩे की आशंका है। मित्रों के साथ विवाद हो सकता है।

मकर: इस राशि पर चंद्रग्रहण कोई खास असर नहीं डालेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा की संभावना भी है।

ये हैं उपाय

– ग्रहण सूतक के शुरू होने से पहले खाद्य सामग्री में कुश या तुलसी डाल दें। इससे खाद्य सामग्र्री दूषित नहीं होती। जबकि, पक्के खाने का सेवन न करें। बल्कि इसे जानवरों को दे दें। 

– चंद्रग्रहण में जप, ध्यान, दान करने पर अन्य दिनों की तुलना में इसका एक लाख गुना लाभ प्राप्त होता है। वहीं, गंगाजल को पास रखना भी काफी लाभदायक है। 

– ग्रहण काल में जप, दीक्षा, मंत्र-साधना करना सबसे उत्तम होता है। 

– ग्रहण खत्म होने पर स्नान करें और पूर्व में पहने हुए कपड़ों को दोबारा न पहनें।

 

Related Articles

Back to top button