अद्धयात्म

चन्द्र ग्रहण 2018: कहां दिखेगा पहले चन्द्रग्रहण, किस राशि पर अधिक असर

माघ पूर्णिमा 31 जनवरी 2018 को साल का पहला चन्द्रग्रहण लगेगा जिसे दुनिया के कई देशों के अलावा भारत में देखा जा सकेगा। ग्रहण के समय चन्द्रमा पृथ्वी के करीब होने के कारण काफी बड़े आकार का दिखेगा जिसे सुपर मून भी कहा जा रहा है। ज्योतिषशास्त्री कह रहे हैं कि कुछ समय के लिए ग्रहण के दौरान चन्द्रमा लालिमा लिए नजर आएगा जो सैनिकों, कृषकों के लिए शुभ फलदायी नहीं है। माघ पूर्णिमा 31 जनवरी 2018 को साल का पहला चन्द्रग्रहण लगेगा जिसे दुनिया के कई देशों के अलावा भारत में देखा जा सकेगा। ग्रहण के समय चन्द्रमा पृथ्वी के करीब होने के कारण काफी बड़े आकार का दिखेगा जिसे सुपर मून भी कहा जा रहा है। ज्योतिषशास्त्री कह रहे हैं कि कुछ समय के लिए ग्रहण के दौरान चन्द्रमा लालिमा लिए नजर आएगा जो सैनिकों, कृषकों के लिए शुभ फलदायी नहीं है।   ग्रहण शुरू होने का समय 5 बजकर 18 मिनट 27 सेकंड है। इस ग्रहण का आरंभ भारत के असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में देखा जा सकेगा। अन्य राज्यों में चन्द्रमा ग्रहण मे ही उदित होगा।   जल तत्व की राशि कर्क में पड़ने वाले ग्रहण के कारण सबसे ज्यादा प्रभाव कर्क राशि पर पड़ेगा। जल तत्व की राशि में ग्रहण के कारण असामान्य रूप से वर्षा, चक्रवात या बड़े समुद्री तूफान की आशंका है।   चन्द्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव देखिएः-  मेषः आपके लिए ग्रहण का फल शुभ रहेगा। आपके काम सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और लाभ मिलेगा।   वृषः आपकी राशि से तीसरे घर में हो रहा चन्द्रग्रहण आपके लिए कई मामलों में अनुकूल रहेगा। कहीं से धन लाभ मिल सकता है।   मिथुनः आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में सजग रहना होगा, नुकसान हो सकता है।    कर्कः स्वास्थ्य में उतार-चढाव की स्थिति का सामना करना होगा। दुर्घटना के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। गुप्तरोग की शिकायत हो सकती है।   सिंहः आपको धन के मामले में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मानसिक चिंता से परेशान हो सकते हैं।   कन्याः यह चन्द्रग्रहण आपके लिए अनुकूल रहेगा। सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी। धन लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा।    तुलाः सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र एवं जीवन के दूसरे क्षेत्रों में संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन में भय बना रहेगा।   वृश्चिकः अकारण ही किसी बात को लेकर परेशान और चिंतित रहेंगे। संतान को कष्ट हो सकता है। खर्चे बढ़ेंगे।   धनुः धन की प्राप्ति होगी लेकिन खर्च भी होगा जिससे बचत में कमी आएगी। विरोधियों से आपको सावधान रहना होगा, परेशान कर सकते हैं।   मकरः पारिवारिक जीवन के मामले में यह ग्रहण शुभ फलदायी नहीं दिख रहा है। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। विदेश और साझेदारी के काम में दिक्कत आ सकती है।   कुंभः विरोधियों का प्रभाव बढ़ेगा। गुप्त चिंता और परेशानी बनी रह सकती है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता से लिए संघर्ष करना होगा।   मीनः शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। कार्यों को पूरा होने में विलंब होगा। 

ग्रहण शुरू होने का समय 5 बजकर 18 मिनट 27 सेकंड है। इस ग्रहण का आरंभ भारत के असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में देखा जा सकेगा। अन्य राज्यों में चन्द्रमा ग्रहण मे ही उदित होगा। 

जल तत्व की राशि कर्क में पड़ने वाले ग्रहण के कारण सबसे ज्यादा प्रभाव कर्क राशि पर पड़ेगा। जल तत्व की राशि में ग्रहण के कारण असामान्य रूप से वर्षा, चक्रवात या बड़े समुद्री तूफान की आशंका है। 

चन्द्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव देखिएः- 
मेषः आपके लिए ग्रहण का फल शुभ रहेगा। आपके काम सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और लाभ मिलेगा। 

वृषः आपकी राशि से तीसरे घर में हो रहा चन्द्रग्रहण आपके लिए कई मामलों में अनुकूल रहेगा। कहीं से धन लाभ मिल सकता है। 
मिथुनः आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में सजग रहना होगा, नुकसान हो सकता है। 
कर्कः स्वास्थ्य में उतार-चढाव की स्थिति का सामना करना होगा। दुर्घटना के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। गुप्तरोग की शिकायत हो सकती है। 
सिंहः आपको धन के मामले में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मानसिक चिंता से परेशान हो सकते हैं। 
कन्याः यह चन्द्रग्रहण आपके लिए अनुकूल रहेगा। सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी। धन लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा। 
तुलाः सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र एवं जीवन के दूसरे क्षेत्रों में संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन में भय बना रहेगा। 
वृश्चिकः अकारण ही किसी बात को लेकर परेशान और चिंतित रहेंगे। संतान को कष्ट हो सकता है। खर्चे बढ़ेंगे। 
धनुः धन की प्राप्ति होगी लेकिन खर्च भी होगा जिससे बचत में कमी आएगी। विरोधियों से आपको सावधान रहना होगा, परेशान कर सकते हैं। 
मकरः पारिवारिक जीवन के मामले में यह ग्रहण शुभ फलदायी नहीं दिख रहा है। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। विदेश और साझेदारी के काम में दिक्कत आ सकती है। 
कुंभः विरोधियों का प्रभाव बढ़ेगा। गुप्त चिंता और परेशानी बनी रह सकती है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता से लिए संघर्ष करना होगा। 
मीनः शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। कार्यों को पूरा होने में विलंब होगा। 

Related Articles

Back to top button