राज्यराष्ट्रीय

चाची से आश्नाई के चक्कर में चाचा ने मारी गोली

01 (3)सिंधौली (शाहजहांपुर)। बरहापुर गांव में चाची से आश्नाई के शक में चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी। घायल भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम बरहापुर निवासी विनोद (22) को बीती रात करीब नौ बजे उसके चाचा रामकुमार ने तमंचे से गोली मार दी। विनोद उस वक्त अपने दरवाजे पर खड़ा था। गोली उसके सीने में लगी। इस घटना से परिवार में हाहाकार मच गया। आननफानन घायल विनोद को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। विनोद के पिता लालजीत ने पुलिस को बताया कि विनोद के चाचा रामकुमार को शक था कि विनोद के अपनी चाची से संबंध हैं। इस बात को लेकर रविवार को परिवार में पंचायत भी हुई थी। शाम को भी घर में इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। रामकुमार इस बात से काफी गुस्से में था। रात करीब नौ बजे रामकुमार शराब पीकर हाथ में तमंचा लिए आया और दरवाजे पर खड़े भतीजे विनोद को गालियां देते हुए उस पर फायर कर दिया। पुलिस ने लालजीत की तहरीर पर रामकुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Related Articles

Back to top button