उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराज्यलखनऊ

चारित्रिक गुणों को विकसित करने की सर्वश्रेष्ठ अवस्था है बचपन: स्वाती सिंह

लखनऊ, (एजेंसी)। राजधानी स्थित सिटी मोन्टेसरी स्कूल में शुक्रवार को कानपुर रोड के आडिटोरियम में डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेस का आयोजन गया। इस मौके पर मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री स्वाती सिंह और राज्य सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया।

चारित्रिक गुणों को विकसित करने की सर्वश्रेष्ठ अवस्था है बचपन: स्वाती सिंह

मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि बच्चों में चारित्रिक गुणों को विकसित करने की सर्वश्रे… अवस्था बचपन ही है, अत? बचपन में ही सुदृढ़ नींव रखी जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा एक सतत् और रचनात्मक प्रक्रिया है। बच्चों को भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान कर उनके व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास ही शिक्षा का मुख्य लक्ष्य है।

मोहसिन रजा ने कहा कि डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स बच्चों में ईमानदारी, सच्चाई, चरित्र निर्माण आदि गुणों को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। इसके अलावा, बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा भी निखर कर सामने आती है। उन्होंने बच्चों में चारित्रिक, नैतिक व आध्यात्मिक गुणों के विकास हेतु विद्यालय अच्छी तैयारी कर रहा है।

संस्थापक डा. जगदीश गांधी ने कहा कि घर, स्कूल एवं समाज का वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में नैतिक व सामाजिक विकास के साथ-साथ बच्चों का आध्यात्मिक विकास भी बहुत आवश्यक है। प्रधानाचार्या आभा अनन्त ने कहा कि अब समय आ गया है जब शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन के एक प्रभावशाली उपकरण के रूप में प्रयोग किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button