अद्धयात्मफीचर्ड

चाहते हैं लक्ष्मी की कृपा तो घर में जरूर रखें ये चीजें, बदल जाएगी आपकी किस्मत

l_flute-1465018438मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए शास्त्रों में अनेक उपाय बताए गए हैं। जिस घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां धन का वास होता है, सुख व शांति का वातावरण कायम रहता है। वास्तु भी इसी परंपरा का एक अंग है जो प्रकृति की ऊर्जा के सही इस्तेमाल के जरिए लक्ष्मी प्राप्ति की उत्तम परिस्थितियों का निर्माण करता है। वास्तुशास्त्र में ऐसी अनेक वस्तुओं का उल्लेख किया गया है जिनसे लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं। जानिए, उन खास वस्तुओं के बारे में। 

एकाक्ष नारियल

नारियल को श्रीफल भी कहा जाताहै। श्री लक्ष्मी का नाम है, अत: यह फल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। अगर एकाक्ष नारियल हो तो उसे घर में रखना शुभ होता है। अगर एकाक्ष न हो तो सामान्य व शुभ लक्षणों से युक्त कोई भी नारियल शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। 

शंख
घर के पूजनस्थल में पूजा की सामग्री के साथ शंख रखना शुभप्रद होता है। शंख सागर से निकलता है और वहीं से देवी लक्ष्मी भी प्रकट हुई थीं। अत: लक्ष्मीजी को शंख अत्यंत प्रिय है। इसे मंदिर अथवा पूजनस्थल में स्थापित करना चाहिए एवं नियमि पूजन कर इससे स्वच्छ जल घर में छिड़कना चाहिए।

गणपति प्रतिमा

घर में भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र का होना शुभ फल देता है। वहीं, गणेशजी की नृत्य करती प्रतिमा घर में होने से वहां लक्ष्मी का आगमन व अखंड वास होता है। नृत्य करते हुए गणपति शुभ समाचार व लक्ष्मी के वाहक होते हैं।

 बांसुरी

भगवान कृष्ण का प्रिय वाद्य बांसुरी वास्तुदोष दूर करने के साथ ही घर को खुशनुमा बनाने में भी सहायक है। बांस के अलावा चांदी की बांसुरी भी रखी जा सकती है। जहां स्वर्ण या चांदी की बांसुरी होती है वहां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

 

Related Articles

Back to top button