स्पोर्ट्स

चिंगलेनसना, सुनील के गोल से जीता भारत

hockeyफ्रांस: प्रतिभाशाली चिंगलेनसना सिंह और अनुभवी एस वी सुनील के गोल की मदद से भारतीय पुरूष हाकी टीम ने मेजबान फ्रांस को 2-0 से हराकर अपने यूरोप दौरे की शानदार शुरूआत की। सरदार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने कल खेले गये इस मैच में शुरू से दबदबा बनाए रखा। भारत की तरफ से पहला गोल 18वें मिनट (दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट) में चिंगलेनसना ने किया। उन्होंने डी के अंदर फ्रांस के रक्षकों की गलतियों का फायदा उठाकर करारा शाट जमाकर गोल किया। भारतीय टीम ने लगातार हमले करके फ्रांसीसी टीम पर दबाव बनाए रखा। जिसके कारण भारत को दूसरा गोल मिला। सरदार, एसके उथप्पा, दानिश मुज्तबा और देविंदर वाल्मिकी ने शानदार खेल दिखाया जिससे भारत ने गेंद पर अधिकतर समय नियंत्रण रखा। सुनील, रमनदीप सिंह और आकाादीप सिंह ने फ्रांसीसी रक्षापंक्ति को व्यस्त रखा। प्रतिभाशाली सुनील ने बेहतरीन मैदानी गोल दागा। उन्होंने 26वें मिनट में कई फ्रांसीसी रक्षकों को छकाकर यह गोल किया। भारत ने आखिर तक यह बढ़त बनाए रखी। फ्रांस ने तीसरे क्वार्टर में गोल करने के लिए काफी प्रयास किये लेकिन भारतीय रक्षकों ने उन्हें नाकाम कर दिया।

Related Articles

Back to top button