फीचर्डराष्ट्रीय

जज हैं धरती के भगवान : नरेंद्र मोदी

N modiनई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी के विज्ञान भवन में जजों और मुख्यमंत्रियों की कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि देश को और मजबूत बनाना होगा। विज्ञान भवन में अपनी बात रखते हुए मोदी ने कहा कि लोग भगवान के न्याय के बाद अगर किसी पर भरोसा रखते हैं, तो वे हैं न्यायाधीश। मोदी ने जजों की तुलना भगवान से करते हुए कहा कि वे लोग धरती के भगवान होते हैं जिन पर जनता को विश्वास होता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उत्तम प्रतिभा की जरूरत है, वे न्यायिक सुधार पर अपनी बात रख रहे हैं। मोदी ने कहा कि संविधान के दायरे में न्याय देना मुश्किल नही है। आपको बता दें कि सलाना दो बार आयोजित होने वाले इस कॉन्फ्रेंस का मुद्दा न्यायिक सुधार है। कॉफ्रेंस में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी हाईकोर्ट के चीफ जस्ट‍िस शामिल हो रहे हुए हैं। यह कार्यक्रम दिनभर चलेगा।

Related Articles

Back to top button