अजब-गजबमनोरंजन

जब दीपिका और विन डीजल पहुंचे भारत, ऐसा हुआ उनका स्वागत

हॉलीवुड स्टार विन डीजल अपनी आगामी फिल्म ‘xXx : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ को प्रमोट करने इंडिया आ चुके हैं। साथ में फिल्म में काम कर रहीं दीपिका पादुकोण भी हैं। गुरुवार सुबह जब यह जोड़ी एयरपोर्ट पर नजर आई तो फैन्स उत्साहित नजर आए। सभी फैन्स इन पलों के इंतजार में थे। आप भी देखिए ये तस्वीरें। आपको बता दें कि ‘xXx: रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ साल 2002 में आई ‘xXx’ सीरीज की तीसरी फिल्म है। इस सीरिज की दूसरी फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी।

deepika-padukon_650x400_41484201980

 

फिल्म के प्रचार के लिए दीपिका अपने जन्मदिन पर मैक्सिको में थी। उसके बाद लंदन में फिल्म के प्रचार करने के बाद वो पूरी टीम के साथ इंडिया आई हैं। यह फिल्म पहले भारत में रिलीज की जा रही है। दूसरे देशों में इसका प्रदर्शन 19 जनवरी से होगा। भारत के सिनेमाघरों में पांच दिन पहले यानी 14 जनवरी से फिल्म का प्रदर्शन शुरु कर दिया जाएगा।

विन डीजल दो दिनों तक मुंबई में रहेंगे। इस दौरान वो मीडिया से भी रूबरू होंगे। दीपिका पादुकोण की भी यही कोशिश होगी कि मेहमानों के स्वागत में कोई कमी न रह जाए। अपने जन्मदिन पर दीपिका फिल्म के स्टार कास्ट के साथ परदेस में ही थीं। ढोल नगाड़ों के बीच अपने प्रशंसकों से घिरीं दीपिका भी हॉलीवुड स्टार विन के साथ खुश नजर आईं। उन्होंने ऐसे ही वेलकम की उम्मीद भी की होगी। फिलहाल आप देखिए तस्वीरें।

Related Articles

Back to top button