National News - राष्ट्रीयState News- राज्यफीचर्ड

जम्मू में 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

jammu 50श्रीनगर। बाढ़ प्रभावित जम्मू एवं कश्मीर में 50 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, वहीं अब भी सैकड़ों लोग अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। हालांकि, बुधवार को नदियों का जलस्तर कम हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ में अब तक 215 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘‘बाढ़ के पानी के पूरे तरह उतर जाने और जलमग्न इलाके में हमारे पहुंचने तक हम बाढ़ से हुई मौतों की वास्तविक संख्या नहीं बता सकते।’’ कई लोग श्रीनगर शहर में फंसे हुए हैं, जहां शनिवार देर रात पानी भर गया। अधिकारियों ने बताया कि 50,000 फंसे हुए लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, लेकिन उन्होंने बुधवार को इस बात की भी पुष्टि की कि कई लोग अब भी जलमग्न इलाकों में फंसे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button