राज्य

जर्जर सड़कों और नोटबंदी के खिलाफ सतना में कांग्रेस का प्रदर्शन

satna_congress_protest_mp_20161222_153954_22_12_2016खराब सड़कों और नोटबंदी के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में लोग इस प्रदर्शन में जमा हुए और कांग्रेस नेता अजय सिंह के नेतृत्व में कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय को पुलिस चारों ओर से घेर लिया।

इससे पहले आयोजित सभा में अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा अब तक हम शिवराज सिंह से परेशान थे, अब नरेंद्र मोदी से परेशान हैं। गौरतलब है कि सतना में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री मनसुख सिंह भी पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने कलेक्टर ऑफिस में समीक्षा बैठक ली।

सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी डेढ़ लाख रुपए सैलरी पाते हैं, दिन में चोर बार कपड़े बदलते हैं। 15 लाख का चश्मा पहनते हैं। इसलिए वे पहले अपना कालाधन समाप्त करें, देश का कालाधन बाद में समाप्त करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button