मनोरंजन

ज़िंदगी के इस मोड़ का भरपूर आनंद उठा रही हूँ

karina_57c6c0674f51eबॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बताया है कि बॉलीवुड का मशहूर कपूर खानदान करीना कपूर खान और सैफ अली खान के पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वैसे तो करीना के मियां सैफ अली खान ने भी यह कन्फर्म कर दिया है कि दिसंबर में करीना कपूर खान के पहले बच्चे का जन्म होगा.

गर्भवती होने के बावजूद करीना तेजी से अपने अधूरे कामो को पूरा करने में लगी हुई है. मुंबई में एक इवेंट के दौरान मीडिया से मुख़ातिब हुई करीना ने कहा, “मैं एक कामकाजी महिला हूं और मैं काम पर जाऊंगी, और जब तक रोल मिलेंगे काम करुंगी.”

गर्भ के दौरान आराम की सलाह पर वो कहती हैं, “आपको कैसे पता कि मैं आराम नहीं करती? मैं दिन में काम करती हूं और रात में आराम करती हूं, मुझे कोई तक़लीफ़ नहीं है.” करीना ने कहा कि वो ज़िंदगी के इस मोड़ का आनंद उठा रही हैं और उन पर किसी भी चीज़ का दवाब नहीं है.

 

Related Articles

Back to top button