अद्धयात्म

जानिए, किसके लिए शुभ है नवरात्र का पहला दिन?

bhagya5-1428323047दस्तक टाइम्स/एजेंसी नई दिल्ली: 

मेष- संतान पक्ष से जुड़ी किसी बात से चिंता हो सकती है लेकिन जल्द ही इसका समाधान मिल जाएगा। यात्रा के योग हैं।

वृषभ- मन में प्रसन्नता महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों से जुड़ी खरीदारी पर धन व्यय होने के योग हैं।

मिथुन- आर्थिक योजनाओं को लेकर शीघ्रता से क्रियान्वयन करेंगे। मेहनत का सही परिणाम मिलेगा। धैर्य रखें।

कर्क- रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाणी पर संयम रखें। आज हनुमानजी का पूजन करें। शुभ फल मिलेगा।

सिंह- धार्मिक कार्य और पूजन में समय बीतेगा। पेट संबंधी रोगों में सावधानी रखें। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या- घर में मंगलमय माहौल रहेगा। लाभ की किसी योजना पर चिंतन करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी।

तुला- विवादों अंत होगा। कला और लेखन से जुड़े जातकों को लाभ होगा। दिन शुभ है। प्रयास जारी रखें। मुनाफे की योजना मिलेगी।

वृश्चिक- मित्र और उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। क्षणिक सफलता पर मुग्ध न हों।

धनु- यात्रा तथा खानपान में सावधानी बरतें। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कार्य में कुछ विलंब होगा।

मकर- कार्य में सफलता के लिए पुनः योजना बनाना चाहेंगे। परिश्रम के अनुसार फल मिलेगा। मन में निराशा न आने दें।
कुंभ- प्रेम-प्रसंग के लिए दिन अच्छा नहीं है। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। नई चीजों पर व्यय होगा।
मीन- अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी। मन प्रसन्न होगा। किसी पुरानी समस्या का निवारण होगा।  

 

 

Related Articles

Back to top button