अद्धयात्मफीचर्ड

जानिए कैसे होगा आज आपका दिन, आज का राशिफल

images-55मेष : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा।

वृष : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा

मिथुन : वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कर्क : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह : आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार में अड़चन आ सकती हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला : अति उत्साही होने से बचें। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें।

कुंभ : आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। आय में व्यवधान आएंगे।

मीन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।

 

Related Articles

Back to top button