अद्धयात्मटॉप न्यूज़फीचर्ड

जानिये क्यों नहीं करने चाहिए भगवान गणेश की पीठ के दर्शन

l_dont-see-back-of-lord-ganesha-574e4f6aed646_lभगवान श्री गणेश के दर्शन मात्र से हमारे सभी पाप दूर हो जाते हैं और अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। श्री गणेश सभी सुखों के दाता हैं।भगवान गणेश के नित्य दर्शन से हमारा मन शांत रहता है और सभी कार्य सफल होते हैं, लेकिन इनकी पीठ के दर्शन करना वर्जित माना गया है। गणेशजी के शरीर पर जीवन और ब्रह्मांड से जुड़े अंग निवास करते हैं। गणेशजी की सूंड पर धर्म विद्यमान है तो कानों पर ऋचाएं, दाएं हाथ में वर, बाएं हाथ में अन्न, पेट में समृद्धि, नाभी में ब्रह्मांड, आंखों में लक्ष्य, पैरों में सातों लोक और मस्तक में ब्रह्मलोक विद्यमान है।गणेशजी के सामने से दर्शन करने पर उपरोक्त सभी सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त हो जाती है।ऐसा माना जाता है भगवान श्री गणेश जी की पीठ पर दरिद्रता का निवास होता है। गणेशजी की पीठ के दर्शन करने वाला व्यक्ति यदि बहुत धनवान भी हो तो उसके घर पर दरिद्रता हावी होने लगती है। यही वजह है कि श्री गणेश जी की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए।  अगर आप जाने-अनजाने में पीठ देख भी ले तो श्री गणेश जी से क्षमा याचना कर उनका पूजन करें। तब बुरा प्रभाव नष्ट होगा।

Related Articles

Back to top button