अद्धयात्मफीचर्ड

जून की शुरुआत, किस राशि पर रहेगी गणपति की कृपा

बुधवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेषदूसरों के कार्य में हस्तक्षेप नहीं करें। कोई भी निर्णय लेने में विलंब न करें। मित्रों के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे।

वृषभ

व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। पुराने मित्र काम आएंगे। आलस्य से बचें।

मिथुन

पूर्व में किए गए कार्यों के लिए शुभ परिणाम आएंगे। स्वप्न साकार होंगे। स्वास्थ्य की समस्याओं का निदान संभव है।

कर्क

लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा।

सिंह

अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी।

कन्या

अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है।

तुला

दिन की शुरूआत प्रसन्नतापूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।

वृश्चिक

आप जो चाहते हैं वही करते हैं। अपनी योग्यता के आधार पर सभी को अचंभित करेंगे। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं।

धनु

पूराने रोग से पीड़ा संभव है। आप चाहते हैं कि दूसरे आपको समझें। पर आप भी तो दूसरे की भावना समझें।

मकर

अपनी सफलता का श्रेय अपने सहकर्मियों को दें। शिक्षा जगत से जुड़े जातकों के लिए समय उन्नतिप्रद है।

कुम्भ

हड़बड़ाहट में कोई नई मुसीबत आ सकती है अपनी सूझबूझ से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे पर आपकी मेहनत को नजरअंदाज किया जायगा।

मीन

आपके अपने ही आप को महत्व नहीं दे रहे हैं। मन ही मन आप विचलित हो रहे हैं। सतर्क रहें बकाया वसूली होगी।

Related Articles

Back to top button