अजब-गजबफीचर्डमनोरंजन

जैकलीन की दीवानगी का शिकार हुए अनिल कपूर

मुंबई : अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस पर फ़िल्माया गया गीत एक दो तीन इन दिनों टॉप पर चल रहा है। इसका मूल गीत तेज़ाब में माधुरी दीक्षित पर फ़िल्माया गया था जबकि कवर वर्शन में बाज़ी मारी है जैकलीन ने।
जैकलीन की मदहोश अदाओं ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है और इस गीत की दीवानगी का शिकार अनिल कपूर भी हो गए हैं जिन्हें यह रीमेक वर्शन खूब पसंद आ रहा है। अनिल कपूर कहते हैं कि माधुरी दीक्षित के नक्शेकदम पर चलना एक चुनौती थी जिसे जैकलीन ने कर दिखाया। उसने सचमुच काबिलेतारीफ काम किया है।

Related Articles

Back to top button