राज्यराष्ट्रीय

जो करे परिवार नियोजन उसे मिले मताधिकार : शिवसेना 

sanjay rawatमुंबई: मुसलमानों के म‍ताधिकार पर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली श‍िवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में एक बार फिर से मुस्लिमों पर लेख लिखा है। मुखपत्र के संपादक और पार्टी नेता संजय राउत ने अपने नए लेख में सिर्फ उन लोगों को मतदान का अध‍िकार देने की बात कही है जो परिवार नियोजन करवाते हैं। संजय राउत ने लेख में लिखा कि सिर्फ 14 करोड़ मुसलमानों की खुशामद करने में देश की राजनीति हमेशा मशगूल रहती है। अगर ये देश हिंदुओं का नहीं तो इस देश में धर्मनिरपेक्षता की आड़ में मुगलों का राज भी नहीं लाने दिया जाएगा।
मुसलमान इस देश के दुश्मन नहीं लेकिन मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति देश को नुकसान पहुंचा रही है। देश में सिर्फ उन लोगों को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए जो परिवार नियोजन करवाते हैं। यही नहीं, राउत ने नजमा हेपतुल्ला और मुख्तार अब्बास नकवी पर सवाल उठाने वाले ए.आई.एम.आई.एम नेता असदउद्दीन ओवैसी पर भी कड़ी‍ टिप्पणी की। राउत ने लिखा कि मुख्तार अब्बास नकवी और नजम हेपतुल्ला दोनों वंदे मातरम गाते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 12 अप्रैल को छपे एक अन्य लेख में राउत मुसलमानों से मताधिकार छीनने की वकालत और मांग कर चुके हैं। हालांकि बाद इस मामले में विवाद गहराने पर उन्होंने अपने लेख से यू-टर्न ले लिया और कहा कि मीडिया ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया।

Related Articles

Back to top button