राज्यराष्ट्रीय

जौनपुर में खोदाई में मिले चादी के सिक्के

silver coinजौनपुर। जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र के गजेंद्रपुर में खोदाई के दौरान मिट्टी के घड़े में रखे चादी के सिक्के मिले। पुलिस ने 35 सिक्के बरामद कर सरकारी खजाने में भेज दिए।गांव के राजेंद्र प्रसाद सिंह कल जेसीबी से अपने चक से सटे पुरानी आबादी की मिट्टी से उठवाकर खेत में फेंकवा रहे थे। उसी दौरान खेत में मिट्टी के साथ एक घड़ा गिरा। उसमें रखे चादी के सिक्के वहीं बिखर गए। मजदूरों व वहा मौजूद अन्य लोगों ने उसे आपस में बाट लिये। इसी तरह एक और घड़ा मिला। सिक्का मिलने की जानकारी किसी तरह गाव के लोगों को हो गई। बात सार्वजनिक होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। थानाध्यक्ष शिवानंद यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों के पास से 35 सिक्के बरामद किए। पुलिस ने उसे सरकारी खजाने में जमा करा दिए। गाव वालों का कहना है कि वषरें पूर्व किसी ने ये सिक्के छिपाकर खेत में रखे होंगे। यह बताना मुश्किल है कि सिक्के किसके हैं।

Related Articles

Back to top button