राज्यराष्ट्रीय

झारखंड और जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को चुनाव

jharkhand & JK electionरांची। झारखंड और जम्मू कश्मीर में मंगलवार को पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण के मतदान के मद्देनजर रविवार शाम को प्रचार थम गया। जम्मू कश्मीर की 88 और झारखंड की 81 सीटों पर विधानसभा का चुनाव पांच चरणों में होना है। झारखंड में 13 सीटों के लिए रविवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। सभी पार्टियों की ओर से कई दिग्गजों ने चुनाव प्रचार किया। वहीं भाजपा की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार का कमान अपने हाथ में ले रखा है और कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी और राहुल गांधी मैंदान में नजर आए। पांच चरणों में होने जा रहे 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के चुनाव के पहले चरण के तहत माओवाद प्रभावित 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25 नवंबर को होने जा रहे मतदान के लिए प्रचार रविवार को समाप्त हो गया। पलामू, गुमला और लातेहार में चुनाव प्रचार 21 और 23 नवंबर के बीच अपने चरम पर पहुंच गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। प्रचार का मुख्य मुद्दा यह रहा कि पर्याप्त खनिज संसाधनों के बावजूद क्यों झारखंड पिछड़ा रहा। मोदी ने यहां तक कि राज्य की तुलना ऑस्ट्रेलिया से की। झारखंड के पास भी ऑस्ट्रेलिया के समान संसाधन और आबादी का अनुपात है इसके बावजूद वह पीछे है। उन्होंने झारखंड में वंशवादी राजनीति के लिए भी झामुमो पर हमला किया और लोगों से परिवारवाद को समाप्त करके भाजपा को मौका देने को कहा। उन्होंने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संदर्भ में यह बात कही थी। एजेंसी

Related Articles

Back to top button