फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

झारखंड विस चुनावः 20 सीटों पर आज डाले जाएंगे वोट

evmरांची। राज्य की 20 विधानसभा सीटों के 44 लाख से अधिक मतदाता मंगलवार को वोट की चोट मारेंगे। 18 क्षेत्रों में सुबह सात बजे से तीसरे पहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे, जबकि जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी में शाम पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। यहां वीवीपैट सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। दूसरे चरण में कुल 223 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कुल 5,048 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 25,440 मतदानकर्मी तैनात किए गए हैं। इन कर्मियों को सोमवार को मतदान सामग्री के साथ क्लस्टरों के लिए रवाना किया गया। कई इलाकों में हेलीकॉप्टर से कर्मियों को भेजा गया। इस चरण में कम से कम 13 क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं। इसके कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 1,248 बूथों को अति संवेदनशील और 1,533 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने बताया कि मतदाताओं को डराने-धमकाने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों की नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी।

Related Articles

Back to top button