राज्य

टैक्सी ड्राइवर ने बीमार महिला को भी नहीं छोड़ा, की गंदी हरक़त

 

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक टैक्सी ड्राइवर को चलती एंबुलेंस में महिला से रेप करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने यह हरकत उस वक्त की जब महिला को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 42 साल की महिला ने अस्पताल पहुंचकर इस बात की जानकारी डॉक्टर को दी। इसके तुरंत बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी गई। पुलिस ने येलाछेनालही के रहने वाले 32 वर्षीय आरोपी सिद्दाराजू को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला से रेप की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक, महिला को पिछले मंगलवार को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था। इस दौरान पीछे बैठे हुए आरोपी राजू ने महिला का बलात्कार करने की कोशिश की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी के पीछे महिला और आरोपी के अलावा कोई और नहीं था। महिला का पति ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर बैठा था। ड्राइवर का कैबिन और मरीज का कैबिन जाली का इस्तेमाल कर अलग किया गया था।

महिला की बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसका रेप करने की कोशिश की लेकिन महिला ने उसका विरोध किया। चीख सुनकर उसके पति और ड्राइवर गाड़ी रोक दी। इलाज के बाद जब महिला की हालत में सुधार हुआ तो उसने इस बात की जानकारी डॉक्टरों को दी। जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई और मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आटो ड्राइवर है और अस्पताल के पास ही गाड़ी चलाता है। घटना वाले दिन वह ऑटो चलाने बाद अपनी गाड़ी में आराम कर रहा था। ठंड ज्यादा होने की वजह से एम्बुलेंस के ड्राइवर ने उसे एम्बुलेंस में सोने के लिए कहा दिया। वह एम्बुलेंस में सो रहा था इसी दौरान ड्राइवर को मरीज लाने के लिए भेजा गया। इसी के साथ आरोपी भी एम्बुलेंस में ही मरीज के घर पहुंच गया। मरीज और उसके पति ने उसे एम्बुलेंस का सहायक समझा।

Related Articles

Back to top button