अजब-गजबदिल्ली

ट्विटर पर फिर भिड़ी आप और भाजपा

arbinनई दिल्ली: आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच एक बार फिर ट्विटर वार शुरू हो गई है। ट्विटर पर खुजली टॉप पर ट्रैंड कर रहा है। दरअसल, आप ने व्यापम मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया में ये अभियान शुरू किया था जिसके जवाब में भाजपा ने आप को उनकी पार्टी के एमएलए मनोज कुमार के मुद्दे पर घेर लिया। दोनों पार्टियों के समर्थक एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। आपको बता दें कि कोंडली के विधायक मनोज कुमार की गिरफ्तारी से भाजपा ने आरोपी विधायकों के इस्तीफे के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दबाव बढ़ाया है। इसके लिए भाजपा सड़क पर भी उतरेगी। जबकि ऐसी ही मांग करते हुए आप ने व्यापम मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग करते हुए सड़कों पर उतरने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button