National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

तसलीमा नसरीन को एक साल का वीजा

taslimaनई दिल्ली। सरकार ने बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन को एक वर्ष का वीजा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने तसलीमा नसरीन के वीजा की अवधि अगले वर्ष अगस्त तक बढा दी है। तसलीमा नसरीन को पिछले महीने ही रेजिडेंट वीजा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें एक वर्ष का वीजा देने का आश्वासन दिया है। तसलीमा नसरीन के एक उपन्यास को लेकर बांग्लादेश में उनके विरोध के कारण उन्हें 1994 में देश छोड़ना पड़ा। तभी से वह निर्वासित जीवन जी रही हैं। वह 2004 से भारत में ही रह रही हैं। 

Related Articles

Back to top button