अद्धयात्म

तिरूमाला तिरूपति मंदिर को एक भक्त ने दिया एक करोड़ रूपये का दान

एtirumala_650x400_61448455855जेंसी/ तिरूपति: जब ईश्वर के प्रति अगाध आस्था होती है, तब भक्त दो-चार लाख रुपये ही क्यों करोड़ रुपये भी दान दे सकता है। भगवान तिरूपति बालाजी वेंकटेश्वर स्वामी के एक भक्त ने आंध्र प्रदेश के तिरूमाला स्थित इस विश्व प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर को एक करोड़ रूपये दान में दिया।

टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष चदालावडा कृष्णमूर्ति ने बताया कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर के एक व्यवसायी टी श्रीनिवास राव ने तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अतिथि गृह में मंदिर के अधिकारियों को एक करोड़ रूपये का डिमांड ड्रॉफ्ट दिया।

श्रद्धालु राव ने धन का उपयोग तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त भोजना योजना के लिए करने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि तिरूपति मंदिर को दुनिया के सबसे धनी मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर को देश-विदेश से करोंड़ों रुपये की हुंडिया हर साल प्राप्त होती हैं।

Related Articles

Back to top button