फीचर्डराष्ट्रीय

तीन मुल्कों की यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

modi modiनई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी 5 दिवसीय यात्रा समाप्त कर शनिवार रात श्रीलंका से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने सेशल्स, मॉरीशस और श्रीलंका का दौरा किया। यात्रा के दौरान उन्होंने सामरिक महत्व के इन तीन समुद्री देशों से कई अहम समझौते किए। यात्रा के अंतिम दिन मोदी जाफना का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री और उनके शिष्टमंडल को लेकर कोलंबो से रवाना हुआ एयर इंडिया का विशेष विमान कल रात 12:30 बजे यहां पहुंचा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के बाद संकट ग्रस्त श्रीलंका का दौरा करने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय नेता मोदी ने गृह युद्ध के दौरान बेघर हुए तमिलों को 27,000 नए मकान सौंपे। पीएम ने सेशल्स और श्रीलंका के नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल का भी तोहफा दिया। अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव में पीएम मोदी शनिवार को श्रीलंका में थे। यहां वो दो दिनों तक रहे। शनिवार को उन्होंने जाफना के बेघरों को घर का तोहफा दिया। अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान मोदी ने कहा कि दोनों देशों की सुरक्षा अविभाज्य है। उन्होंने शांति एवं मेलमिलाप की नई यात्रा में तमिलों को समानता, न्याय एवं गरिमा का जीवन प्रदान करने की वकालत की।

Related Articles

Back to top button