अद्धयात्म

तीन शुभ योगों के साथ किस राशि को लाभ पहुंचाएंगे आज के सितारे?

बुधवार के राशिफल में जानिए, किस राशि के लिए शुभ हैं आज के सितारे..

 
happy-1453202311मेष- अपने काम में व्यस्त रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आपकी लापरवाही से अस्वस्थता रह सकती है। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा, निवेश से लाभ संभव है।
 
वृष- कारोबार में प्रयास अधिक करना पड़ेगा। आपकी जिद के कारण लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। परिवार में फालतू खर्च होगा। क्रोध न करें। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
 
मिथुन- अपने काम पर ध्यान दें। मित्रों के साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क- कार्यस्थल पर नई योजना लागू होगी। व्यवसाय विस्तार के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यपद्धति सुधरेगी। लाभ होगा। ससुराल पक्ष से विवाद होने की संभावना है। विवाद न करें।

 
सिंह- लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। संतान के अध्ययन में आ रही अटकलें दूर होंगी। परिवार में आपकी बातों को नजरअंदाज किया जाएगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा।
 
कन्या- समय पर काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। सुख-समृद्धि के साधन प्राप्त होंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। विदेश जाने के योग हैं।तुला- लंबे समय से चली आ रही परिवारिक समस्या दूर होगी। कारोबार विस्तार में अपनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। व्यर्थ चिंता, तनाव से ग्रस्त रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विवाद न करें। निवेशादि लाभ देंगे।

 
वृश्चिक- राजनीति में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। अस्वस्थता, चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा।
 
धनु- निर्माण कार्य में बाधा होगी। अपने प्रियजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सामाजिक समारोह सफल रहेंगे। मांगलिक कार्य सफल रहेंगे। नए दोस्तों बनेंगे।

मकर- दिन की शुरुआत में कार्य की अधिकता रहेगी। कान में पीड़ा हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। विवाद, झंझट व जोखिम से बचें।

 
कुंभ- अपनी संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रह सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आप की कार्यशैली में बदलाव संभव है।
 
मीन- परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। विवाद से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगेंगे। बहनों से मन-मुटाव होगा।

Related Articles

Back to top button