जीवनशैली

तुलसी-अजवाइन का काढ़ा आजमाने से पहले जान लें बनाने का सही तरीका

पेट की चर्बी से जल्द दिला सकता है छुटकारा

जीवनशैली : कोरोना महामारी में तुलसी व अजवाइन का काढ़ा पीने के सलाह दी जा रही है, वहीं तुलसी—जवाइन शरीर के बढ़ी अनावश्यक चर्बी हटाने में काफी कारगर है। अधिकतर लोगों का वजन तला-भुना व अनहेल्दी भोजन करने की वजह से बढ़ जाता है। तुलसी—अजवाइन का काढ़ा न सिर्फ वजन कम करने में मदद करेगा बल्कि शरीर को सुदृढ़ बनाने में मदद करता है।

तुलसी-अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच सूखे अजवाइन को एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें। उसके बाद सुबह 4 से 5 तुलसी के पत्तों को अजवाइन के पानी में डालकर उबाल लें। अब पानी को एक गिलास में छान लें और इसे गर्म या ठंडा पी लें। जल्दी और अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसे रोजाना सुबह पिएं। ध्यान रखें इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसका अधिक सेवन करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है।

अजवाइन का सेवन करने से गैस्ट्रिक की समस्या दूर होकर डाइजेशन अच्छा बना रहता है। वहीं तुलसी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर वजन घटाने में मदद करती है। अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है, जिससे चर्बी घटने लगती है। वहीं तुलसी का सेवन करने से ऐसिडिटी, पेट में जलन की परेशानी दूर होने के साथ बॉडी का पीएच लेवल भी मेनटेन रहता है। अजवाइन में थाइमोल होता है, जो कैल्शियम को आपके दिल की ब्‍लड वेसल्‍स में प्रवेश करने से रोकता है और ब्‍लड प्रेशर को कम करता है। इसके अलावा कई अन्य फायदे हैं, जिससे शरीर की इम्युनिटी मेनटेन रहता है।

https://www.youtube.com/watch?v=64GlzopVAQU

Related Articles

Back to top button