उत्तराखंडराज्य

तेंदुए का तीन महिलाओं पर हमला, एक को घसीटते हुए ले गया

घास काटने गई तीन महिलाओं पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। दो ने तो भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन एक को मारकर तेंदुआ अपने साथ ले गया।

चंपावत: चंपावत जिले ककराली गेट के पास के जंगल में पशुओं को घास चराने गई महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। दो महिलाएं बमुश्किल जंगल से जान बचाकर भागी। तेंदुए के डर से ग्रामीण भयभीत है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब दस बजे सुनीता देवी (55 वर्ष) पत्नी किशन राम निवासी बोरागोठ अपनी दो साथियों गायत्री देवी व नीरा देवी के साथ द्वान बीट कक्ष संख्या 1 बी के पास जंगल में पशुओं को चरा रही थी। तभी अचानक तेंदुए ने सुनीता देवी पर हमला कर दिया। वह उसे जंगल काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।

तेंदुए को देख भयभीत दोनों साथी भाग खड़ी हुई।आस-पास के लोगों को घटना की सूचना दी गई। घटना स्थल से 150 मीटर दूरी पर महिला सुनीता खून से लथपथ थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व वनविभाग की टीम ने महिला को चिकित्सालय लाए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

 

Related Articles

Back to top button