दस्तक-विशेषराष्ट्रीय

तेंदुलकर भारत रत्न पाने वाले सबसे युवा एवं पहले खिलाड़ी

stमुंबई (एजेंसी)। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को शनिवार को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई।
इसके साथ ही तेंदुलकर भारत रत्न पाने वाले देश के सबसे युवा और पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी को सबसे कम आयु में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। देश में अब तक 43 भारत रत्न विजेताओं में सचिन महाराष्ट्र से यह सम्मान पाने वाले नौंवें व्यक्ति हैं। इसके साथ ही सचिन देश के राष्ट्रपतियों  प्रधानमंत्रियों,  नोबेल पुरस्कार विजेताओं,  वैज्ञानिकों एवं कलाकारों के उस विशिष्ट मंडल में शामिल हो गए  जिन्हें अब तक इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। राजीव गांधी को मरणोपरांत 47 वर्ष की अवस्था में भारत रत्न प्रदान किया गया  जबकि सचिन को यह सम्मान 4० वर्ष की आयु में ही मिल गया। महाराष्ट्र से अब तक भारतीय संविधान के जनक बी. आर. अम्बेडकर  विनोबा भावे  मोरारजी देसाई  पांडुरंग वामन काणे  धोंडो केशव कर्वे  लता मंगेशकर. जे. आर. डी. टाटा और भीमसेन जोशी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। ये सभी या तो महाराष्ट्र में जन्मे या उन्होंने महाराष्ट्र को अपनी कर्मस्थली बना लिया। इसी क्रम में अब सचिन का नाम भी जुड़ गया है।

Related Articles

Back to top button