फीचर्डमनोरंजन

तैमूर को लेकर होने लगी है करीना-सैफ में बहस!

करीना कपूर और सैफ अली खान का छोटा नवाब तैमूर इस समय बॉलीवुड का सबसे चहेता सितारा बना हुआ है.
तैमूर को लेकर होने लगी है करीना-सैफ में बहस!तैमूर की क्यूटनेस की वजह से वो जहां भी जाता है, कैमरे उसकी तरफ अपने आप खिंचे चले आते हैं.

लेकिन अब तैमूर को लेकर सैफ और करीना में काफी बहस होने लगी हैं. इसकी वजह है तैमूर के लुक्स.

ये भी पढ़ें: GST का असर : रॉयल एनफील्ड की बाइक्स हुई सस्ती

दरअसल करीना का मानना है कि तैमूर उनकी तरह दिखता है. एक इंटरव्यू में करीना ने कहा कि तैमूर में उन्हें अपने पापा रणधीर कपूर की छाप दिखती है. करीना ने कहा कि तैमूर की आंखें उनके दादा राज कपूर और बहन करिश्मा जैसी नीली हैं.

लेकिन सैफ का मानना है कि लुक्स के मामले में तैमूर उनके परिवार पर गया है.

10 दिसम्बर 2016 को जन्मे तैमूर की उम्र अभी सिर्फ 6 महीने ही है. ऐसे में करीना का मानना है कि उसकी शक्ल हर महीने बदल रही है.

पिछले दिनों करीना के चचेरे भाई रणबीर कपूर का कहना था कि टीवी में तैमूर की तस्वीरें देखकर वो खुद अपने भांजे को पहचान नहीं पाते.

Related Articles

Back to top button