अजब-गजबमनोरंजन

तो इसलिए अपना न्यूयॉर्क का घर छोड़ रही हैं प्रियंका चोपड़ा

pc-22-09-2016-1474527011_storyimageहॉलीवुड में धमाल मचा रहीं बॉलीवड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपना ज्यादातर वक्त विदेश में बिता रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में टेलीविजन जगत के सबसे बड़े सम्मान ‘एमी अवॉर्ड’ में शिरकत की थी। वो इन दिनों अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में बेहद बिजी हैं। यह शो 26 सितंबर से प्रसारित होना है। शो का ये सीजन न्यूयॉर्क में फिल्माया जा रहा है।

मीडिया नें आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका न्यूयॉर्क के शहर Midtown Manhattan में रह रही हैं। अब वो Central Manhattan में मौजूद अपने वर्तमान घर से अपर ईस्ट साइड शिफ्ट करेंगी। इसकी वजह यह है कि वो ट्रैवलिंग टाइम बचाकर जल्दी से जल्दी सेट पर पहुंचना चाह रही हैं। फिल्हाल स्टूडियो उनके वर्तमान घर से ज्याद दूर है और अपर ईस्ट साइड से स्टूडियो नजदीक पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब नाम कमा रही प्रियंका ने ‘एमी अवॉर्ड’ से पहले इस साल की शुरूआत में ‘एकेडमी अवॉडर्स’ में भी पुरस्कार दिया था। पिछले दिनों ही ‘फोर्ब्स पत्रिका’ ने प्रियंका का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल किया था।

 
 
 

Related Articles

Back to top button