अजब-गजबमनोरंजन

…तो इसलिए शाह रूख़ ने नहीं लिया प्रियंका चोपड़ा का नाम!

शाह रूख खान अपनी लीडिंग लेडीज को सम्मान देते हुए उनके लिए कई दिलचस्प बातें करने वाले हैं। सभी की तारीफ़ करेंगे।

 हाल ही में संपन्न हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में शाह रूख़ ख़ान ने अपनी सभी लीडिंग लेडीज़ की तारीफ़ की, लेकिन प्रियंका चोपड़ा का नाम तक नहीं लिया, जिसके पीछे दोनों का इतिहास रहा है। वहीं, परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका को ट्रिब्यूट देते हुए उनके गानों पर परफॉर्म किया।

parineeti-1

परिणीति चोपड़ा भले ही रियल लाइफ में हमेशा यह स्वीकारती आयी हों कि उन्होंने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा को कभी भी फॉलो नहीं किया है, मगर इस बार लगता है, कि उनकी बहन जब से परदेसी हुई हैं, परिणीति से उनका प्रेम बढ़ गया है। तभी तो उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए स्टारडस्ट अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा को ट्रिब्यूट देते हुए उनके सारे हिट गानों पर परफॉर्म किया है, जिसे देख कर प्रियंका काफी भावुक हो गयी थीं। यही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैकस्टेज भी परिणीति को प्रियंका ने हग किया और उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं।

दोनों बहनों ने हाई फाइव किया और फिर प्रियंका वहां से निकल गयीं। इसके अलावा खबर है कि रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन 500 रुपये और हजार के नोट को श्रद्धांजलि देते हुए फिल्म इंडस्ट्री की गाथा लेकिन दिलचस्प अंदाज में सुनायेंगे। शाह रूख खान अपनी लीडिंग लेडी को सम्मान देते हुए उनके लिए कई दिलचस्प बातें करने वाले हैं। खास तौर से काजोल, करीना कपूर खान, और दीपिका पादुकोण को वह प्यार भरे शब्द कहेंगे।

हालांकि प्रियंका के नाम का जिक्र भी नहीं करेंगे, क्योंकि वह भी इस बात से वाकिफ है कि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो बात कहां तक जा सकती है। सो, खबर है कि स्क्रिप्ट राइटर ने इस बात का खास ख्याल रखा था कि किसी भी रूप में प्रियंका के नाम का जिक्र भी शामिल ना हो।

Related Articles

Back to top button