उत्तर प्रदेश

दंबगों ने घर में घुसकर की व्यक्ति की हत्या

कौशाम्बी: यूपी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वो कही भी किसी की भी हत्या कर सकते है। ताज़ा मामला कौशाम्बी का है जहाँ घर के अंदर सो रहे व्यक्ति की बदमाशो ने हत्या कर दी और घर के लोगों को भनक तक नहीं हुई। हत्या का पता तब चला जब सुबह ड्यूटी जाने के लिए अपने कमरे से नहीं निकला। घर वालो ने जाकर देखा तो बिस्तर पर खून से लथपथ लाश पड़ी थी। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर डॉग स्क्वायड और पुलिस के आला अधिकारी भी पहुँच गए। फ़िलहाल हत्या की वजह का साफ पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्या की वजह का पता लगाने में जुट गई है। घर वालो का रो रो कर बुरा हाल है। मामला कौशाम्बी के पिपरी थाना छेत्र के मंदर गावँ का है। घर वाले अब हत्या करने वालो को सजा और इंसाफ की मांग कर रहे है। मृतक के दो छोटे छोटे बेटे है।
पिपरी के पडान बस्ती में हत्या की खबर पाकर सनसनी फैल गई। मृतक 35 साल के राघवेंद्र पाण्डेय बिरला कंपनी में कार्यरत थे। रात में खाना खाकर राघवेंद्र ऊपर के कमरे में सोने चले गए और माँ बाप नीचे सो रहे थे। मृतक की पत्नी दोनों बच्चो के साथ मायके में थे, लेकिन सुबह लोगों को राघवेंद्र की हत्या का पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के मुताबिक मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन हत्या किस कारण की गई फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्या के कारणों की जाँच करने में जुट गई है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button