फीचर्डराष्ट्रीय

दिल्ली पहुंचीं वसुंधरा, शाह-जेटली से मिलेंगी

vasundhra in delhiनई दिल्ली : आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी को लेकर उठे विवाद में घिरीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री निवास के सूत्रों के मुताबिक तय कार्यक्रम के अनुसार वसुंधरा को आज दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेना है। ललित मोदी विवाद सामने आने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा की यह पहली दिल्ली यात्रा है। सूत्रों के अनुसार, वसुंधरा की दिल्ली यात्रा के दौरान पार्टी आलाकमान और अन्य नेताओं से मिलकर ललित मोदी विवाद पर अपना पक्ष रखने की प्रबल संभावना है। गौरतलब है कि वसुंधरा ने इस बैठक में भाग लेने के लिए लंदन यात्रा की अपनी योजना रद्द कर दी थी। उन्हें कल लंदन जाना था।

Related Articles

Back to top button