National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

chhat poojaनई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश होगा। यह घोषणा उपराज्यपाल नजीब जंग ने एक अधिसूचना के जरिए की। अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली सरकार के सभी सरकारी दफ्तर बुधवार को बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्य सचिव डी.एम. सपोलिया से छठ पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। दिल्ली में इन जगहों के करीब 40 लाख लोग रहते हैं।

Related Articles

Back to top button