अद्धयात्म

दीपावली पर 131 साल बाद आएगा ये दुर्लभ योग, क्या होगा आप पर असर

'Aarti' being offered to the worshippers that come to recieve blessings from Goddness Durga at the Divya Dham temple in Woodside, Queens.

दस्तक टाइम्स/एजेंसी :  इस साल मां लक्ष्मी की आराधना का विशेष पर्व दीपावली (11 नवम्बर 2015) विशेष तथा दुर्लभ संयोगों के साथ आएगा। ज्योतिष के अनुसार, ये संयोग 131 साल बाद आ रहे हैं। इस दिन गुरु, राहू के साथ सौभाग्य, बुधादित्य तथा धाता योगों का निर्माण होगा।

अभी गुरु सिंह में, राहू कन्या में है। दीपावली के दिन विशाखा नक्षत्र में उक्त तीन शुभ योग बनेंगे। इस दौरान लक्ष्मी का पूजन विशेष शुभ फल देगा। पंचांग के अनुसार, इससे पूर्व 1884 में यह योग बना था। इस योग के लिए लोगों को साल 2145 की प्रतीक्षा करनी होगी, क्योंकि तभी यह योग पुननिर्मित होगा।

उल्लेखनीय है कि सौभाग्य योग जीवन में सौभाग्य लाता है और लक्ष्मीजी के पूजन से यह दुगुना लाभ देगा। बुधादित्य योग का निर्माण सूर्य और बुध की युति से होता है। यह कार्य का पूर्ण फल प्रदान करता है। धाता योग शुभ-लाभ लाता है। यह मंगलकारी योग है। ये तीनों योग व्यापारियों तथा आम जनता को सुख-समृद्धि और सफलता देंगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button