अजब-गजबमनोरंजन

दीपिका नहीं! इस अभिनेत्री ने किया दावा कि रणवीर के साथ लोग उन्हें देखना चाहते हैं

यह अभिनेत्री किसी फ़िल्म में रणवीर की गर्लफ्रेंड, किसी में उनकी पत्नी तो किसी फ़िल्म में रणवीर की बहन का किरदार भी निभा चुकी है। अगर आप बॉलीवुड के जबरा फैन्स है तो आपको अब तक अंदाज़ा

10_01_2017-ranveer_deepika

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन कपल्स में से एक है जिन्हें लोग ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी खूब पसंद करते है। फ़िल्म गोलियों की रास लीला- राम-लीला और बाजीराव मस्तानी में साथ दिखाई देने वाले ये कलाकार रियल लाइफ में भी अपने आपको सुर्ख़ियों से जोड़े रखते हैं।

खैर, अब एक अभिनेत्री ने दावा किया है कि लोग रणवीर सिंह को उनके साथ देखना पसंद करते है। इस अभिनेत्री ने रणवीर सिंह के साथ तीन फ़िल्मों में काम किया है। यह अभिनेत्री किसी फ़िल्म में रणवीर की गर्लफ्रेंड, किसी में उनकी पत्नी तो किसी फ़िल्म में रणवीर की बहन का किरदार भी निभा चुकी है। अगर आप बॉलीवुड के जबरा फैन्स है तो आपको अब तक अंदाज़ा हो गया होगा कि हम किसकी बात कर रहे हैं।फ़िल्म गुंडे में रणवीर की लव इन्ट्रेस्ट कौन थी? बाजीराव मस्तानी में रणवीर की पत्नी कौन थी? दिल धड़कने दो में उनकी बहन का किरदार किसने निभाया था? जी हां, हम बात कर रहें हैं प्रियंका चोपड़ा की! प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें लगता है रणवीर और उनकी जोड़ी को हर हाल में पसंद किया गया है। अब वो भले गर्लफ्रेंड, पत्नी या फिर बहन का किरदार ही क्यूं ना हो!प्रियंका ने कहा कि उन्हें लगता है की किसी भी किरदार में उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया है कि ये जोड़ी बेहतरीन है। और लोग उन्हें साथ देखना चाहते है। वैसे, प्रियंका ने बात ग़लत तो नहीं की है पर दीपिका का इस बारे में क्या कहना है यह जानना इंट्रेस्टिंग होगा!

Related Articles

Back to top button