अजब-गजबमनोरंजन

दीपिका ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, रणवीर से नहीं करेंगी शादी

दीपिका पादुकोण ने आखिर बता ही दिया कि वे किससे शादी करेंगी। बिग बॉस के घर पहुंची दीपिका ने सलमान को बताया कि वे इस संजय से शादी करेंगी..आइए जानते हैं कौन हैं ये संजय..

 

बिग बॉस 11 के ‘वीकेंड के वार’ में सलमान ने दीपिका से आखिरकार पूछ ही लिया कि वे किससे शादी करेंगी, किसके साथ डेट पर जाना चाहेंगी और किसे मारना चाहेंगी। सलमान के इस फनी सवाल का दीपिका ने बड़ी चतुराई से जवाब दिया। 
 

दीपिका ने अपने जवाब में सलमान से कहा कि वे रणवीर के साथ डेट पर जाएंगी, संजय लीला भंसाली से शादी करेंगी और शाहिद कपूर को मारना चाहेंगी। इस पर सलमान भी चौंक गए। बता दें कि दीपिका विवादित फिल्म ‘पद्मावती’ की प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर पहुंचीं थी।
 

बता दें कि भारी विरोध के चलते फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीजिंग डेट अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ा दी है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। फिल्म में पद्मावती और अलाउद्दीन के बीच दिखाए गए संबंध को लेकर विरोध किया जा रहा है। यहां तक कि दीपिका को जान से मारने तक की भी धमकी दी जा चुकी है।
 

वहीं बात करें बिग बॉस 11 की तो  घर से आठवीं कंटेस्टेंट के रूप में बेनाफशा बाहर हो चुकी हैं। बेन, हिना और सपना घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुई थीं। वहीं, बेन को सबसे कम वोट मिले। बता दें कि सपना को सबसे ज्यादा एक लाख से भी अधिक वोट हासिल हुए। 
 

Related Articles

Back to top button