राज्यराष्ट्रीय

दुकान खाली नहीं करने पर मैकेनिक को गोली मारी

loot fireकानपुर: थाना फजलगंज इलाके में एक मोटर मैकेनिक को दुकान नहीं खाली करना महंगा पड़ गया।अज्ञात बदमाशों ने उसको गोली मार दी। राहगीरों की मदद से उसे आनन-फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मामला फजलगंज थाने के चमनगंज इलाके का है। इकलाख अहमद की इंडिया ऑटो पार्ट्स की दुकान है। वह मैकेनिक का काम भी करता है। शुक्रवार की देर रात वह अपने साथी संदीप के साथ दर्शनपुरवा इलाके में गाड़ी देकर वापस आ रहा था। उस वक्त बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने तंमचा निकालकर गोली चला दी। पहली गोली इकलाख के सीने के पार हो गई। दूसरी गोली पेट में लगी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पडा।

Related Articles

Back to top button