अद्धयात्म

दुनिया के किन देशों में कब मनाया जाता है नया साल?

new-1451627725पेश हैं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मनाए जाने वाले न्यू ईयर से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स-
 
– जापानी नववर्ष पहले 20 जनवरी से 19 फरवरी के बीच हुआ करता था, लेकिन अब यह 29 दिसम्बर की रात से 3 जनवरी तक मनाया जाता है, जिसे याबुरी कहते हैं। 
 
– म्यांमार में इसे तिजान कहते हैं, जो तीन दिन चलता है। यह पर्व अप्रेल के मध्य में मनाया जाता है। 
 
– ईरान में नववर्ष के समारोह को नौरोज कहते हैं। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के दिन यह पर्व मनाया जाता है। 
 
– थाईलैंड में नए साल के उत्सव को सोन्गक्रॉन कहते हैं। यह त्योहार 13 से 15 अप्रेल तक मनाया जाता है। 
 
– ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर सिडनी हार्बर ब्रिज पर सबसे आलीशान तरीके से मनाया जाता है। वहां जोरदार आतिशबाजी की जाती है।
 
– लंदन में भी न्यू ईयर ईव पर होने वाली आतिशबाजी दुनियाभर में मशहूर है। टेम्स नदी के किनारे इसके लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं।
 

Related Articles

Back to top button