अजब-गजबमनोरंजन

दुनिया के सबसे हैंडसम MEN में रितिक 3rd, सलमान 7th नंबर पर

men-26-11-2016-1480139893_storyimageबॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने लुक्स के मामले में बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया के टॉप- 10 हैंडसम पुरुषों में रितिक तीसरे नंबर पर हैं। लिस्ट में रितिक को ग्रीक गॉड ऑफ बॉलीवुड कहा गया है। टॉप-10 लिस्ट में बॉलीवुड से सलमान खान सातवें नंबर पर हैं। टॉप-10 मोस्ट हैंडसम मैन 2016-17 लिस्ट को worldstopmost.com वेबसाइट ने जारी किया है। इस वेबसाइट ने इसके लिए ऑनलाइन सर्वे कराया। जिसमें दुनिया भर के लोगों ने अपने पसंदीदा एक्टर को नंबर दिए।

इस टॉप-10 लिस्ट में शामिल 5 एक्टर 45 से ज्यादा उम्र के हैं। लिस्ट में सबसे कम उम्र (21 साल) के अमेरिकी एक्टर बिली उंगेर हैं। पहले नंबर पर सबसे ज्यादा उम्र के अमेरिकी एक्टर टॉम क्रूज (54) हैं।

एक नजर लिस्ट पर

1. टॉम क्रूज- हॉलीवुड हीरो और प्रोड्यूसर। 54 साल की उम्र के बावजूद इनके लुक और डैशिंग पर्सनॉलिटी को महिलाएं पसंद करती हैं। टॉम दुनिया के सबसे अमीर एक्टर भी हैं।

2. रॉबर्ट पैटिंसन- 30 साल के ब्रिटिश मॉडल और एक्टर। गाना भी कम्पोज करते हैं। शादी नहीं की है। 2008 में पीपल मैगजीन ने उन्हें ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव” बताया था।

3. रितिक रोशन- बॉलीवुड हीरो। 42 साल के रितिक उम्दा कलाकार हैं। लड़कियां उनकी लंबाई और लुक को पसंद करती हैं। इन्हें अक्सर ‘Greek God of Bollywood’ कहा जाता है।

4. जॉनी डेप- 53 साल के अमेरिकी एक्टर हैं। इन पर उम्र का असर नहीं दिखता है। अपनी फिल्मों में कई लुक रख चुके हैं।

5. टॉम हिडलस्टन- 35 साल के ब्रिटिश एक्टर हैं। चार्मिंग फेस और अच्छी हाईट के चलते लड़कियों में ज्यादा पॉपुलर।

6. उमर बोरकान अल गाला- 27 साल के उमर मिडिल ईस्ट के देशों में काफी फेमस हैं। महिलाएं फैन हैं। एक फैन कार भी गिफ्ट कर चुकी है।

7. सलमान खान- बॉलीवुड हीरो और प्रोड्यूसर। सलमान 51 की उम्र में भी काफी यंग और स्मार्ट दिखते हैं।

8. ब्रैड पिट- हॉलीवुड सेलिब्रेटी और एक्टर। 53 साल के ब्रैड पिट उम्दा कलाकार हैं।

9. ह्यू जैकमैन- 48 साल के ऑस्ट्रेलियाई एक्टर, यंग लुक और अट्रेक्टिव फेस, प्रोड्यूसर और सिंगर भी हैं।

10. बिली उंगेर- 21 साल के अमेरिकी एक्टर, टॉप 10 की लिस्ट में शामिल सबसे यंग एक्टर।

Related Articles

Back to top button