अद्धयात्म

दुर्भाग्य को दूर रखते हैं फेंगशुई के ये बब्बर शेर

fudog1-1446702353दस्तक टाइम्स/एजेंसी:
यदि आपको लगता है कि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी कम है तो आप फेंगशुई के गैजेट्स की मदद ले सकते हैं। फु डॉग का पेयर ऐसा ही एक गैजेट है। यह शेर की आकृति में आता है और देखने में भी आकर्षक लगता है। आप अपने घर में इसे जगह देकर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा सकते हैं।

ताइपेई के नेशनल पैलेस म्यूजियम और अन्य दूसरे स्मारकों के बाहर एक फु डॉग की विशाल प्रतिमा लगी है, जिसे चीनी परंपरा का निर्वाहक माना जाता है। माना जाता है कि ये प्रतिमाएं नकारात्मक ऊर्जा से आपके घर को दूर रखती हैं। इसे हमेशा जोड़े में ही लगाया जाना चाहिए।

 

यदि मेटल की संभव न हो तो आप इसे लकड़ी या फाइबर की भी बनवा सकते हैं। इनका आकार भी आप अपनी सुविधा के अनुसार रख सकते हैं। इनमें बायां और दायां पीस अलग होता है।

 

इसे फु डॉग के अलावा गार्जियन लॉयन भी कहा जाता है और कमरे के बाहर की ओर लगाया जाता है। आप इसे अपने बिजनेस प्लेस के दरवाजों पर भी लगवा सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button