राज्यराष्ट्रीय

देश का अव्वल राज्य बनेगा झारखंडः शाह

Amit-Shah_11देवघर-मधुपुर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि अगर झारखंड की जनता उनकी पार्टी को दो तिहाई बहुमत देती है, तो झारखंड देश का अव्वल राज्य बनेगा। बुधवार को देवघर में चुनावी सभाओं में उन्होंने कहा कि यह प्रदेश समृद्ध है, लेकिन लोग गरीब हैं। यहां 14 वर्ष में नौ सरकारें बनीं, तीन बार राष्ट्रपति शासन लगा। कभी भी सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। सरकार गठन के साथ ही कांग्रेस उसे तोड़ने में लगी रही। निर्दलीय विधायक सीएम बन कर चार हजार करोड़ का घोटाला कर जेल चला गया। हर खेल में कांग्रेस पर्दे के पीछे रही। कभी गुरुजी तो कभी मधु कोड़ा को जेल भिजवाया। घोटाले में लिप्त एक भी कांग्रेस नेता जेल नहीं गया। शाह ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी देश को नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं। पांच माह में नौ बार पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें कम हुईं। विदेशों में भारतीयों का गौरव बढ़ा है। यूएनओ समेत अन्य देशों में हिंदी में भाषण देकर प्रधानमंत्री ने भारतीयों का सीना चौड़ा किया है। पाकिस्तान के सैनिकों की गोली का जवाब गोले से दिया जा रहा है।
नेता राहुल गांधी को निशाना पर लेते हुए शाह ने कहा : झारखंड में राहुल बाबा प्रचार में आ गए हैं। अब यहां भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है। जिन प्रदेशों में राहुल गए, वहां कांग्रेस पार्टी का सफाया हो गया। भाजपा अध्यक्ष ने राजद अध्यक्ष लालू यादव को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में अब कोयला, बालू की लूट नहीं होगी। खान-खदान से प्राप्त राशि को झारखंड के विकास में खर्च किया जाएगा। ढाई लाख करोड़ झारखंड के विकास के लिए होगा।

Related Articles

Back to top button