फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

देश के विकास में झारखंड का अहम योगदान

hazaribagहजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में आज एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास में झारखंड का अहम योगदान है। घाटी में हुए हमले का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि कश्मीर में आतंकियों ने भारत पर निर्लज्ज हमले की कोशिश की है। मोदी ने झारखंड की चुनावी रैली में कश्मीर के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। मोदी ने कहा कि रांची के संकल्प कुमार की शहादत से हम लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी। 30 साल बाद केंद्र में मजबूत सरकार बनाने में झारखंड का अहम योगदान गिनाते हुए मोदी ने कहा कि आपने देश को बचाया है, अब झारखंड को बचाना है। झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को आमने-सामने होंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में दोनों नेता अपनी-अपनी पार्टी के लिए जोर लगाएंगे। मोदी हजारीबाग में सभा करेंगे, तो राहुल रामगढ़ में। राहुल कांके में भी प्रचार करेंगे। रविवार को सोनिया गांधी बेरमो में चुनावी सभा करेंगी। तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को यहां वोट डाले जाने हैं।
इससे पहले मोदी और सोनिया आमने-सामने हो चुके हैं। 29 नवंबर को जमशेदपुर में दोनों की सभा हुई थी। सुबह में मोदी जमशेदपुर में थे, तो दोपहर बाद सोनिया की सभा जुगसलाई में हुई थी। तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों ने काफी जोर लगाया है। भाजपा ने दर्जन भर से अधिक स्टार प्रचारक मैदान में उतारे हैं, तो कांग्रेस दो चरणों की तुलना में तीसरे चरण में ज्यादा जोर लगाती दिख रही है। झामुमो, झाविमो, राजद सहित दूसरे दलों का भी यही हाल है। तीसरे चरण में चुनाव प्रचार तीखा हो गया है। भाजपा और झामुमो एक-दूसरे के खिलाफ तल्ख टिप्पणी कर रहे हैं। कई बार तो मर्यादा की सीमाएं टूट जा रही हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज है। इस समय सभी दलों के निशाने पर भाजपा है। झामुमो कांग्रेस और राजद के खिलाफ बोलने में परहेज कर रहा है।

Related Articles

Back to top button