अद्धयात्म

धनु मलमास का आखिरी शनिवार, किसे मुनाफा देगी सितारों की चाल

शनिवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनमेष- आज वाहन, मशीनरी के उपयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करें। किसी को पैसा उधार न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें।

वृsaturday1-1452249624ष- आपकी मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार, निवेश-नौकरी लाभ की स्थिति बनेगी। अस्वस्थता रह सकती है। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। काम को टालने की कोशिश न करें। आज किसी भूखे को भोजन जरूर करवाएं।

मिथुन- दिन की शुरुआत प्रसन्नता से होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। सतर्क रहें।

कर्क- आपकी मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर संभल जाएं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। मित्रों सहयोग से काम पूरे होंगे। राजनीति में आपका कद बढ़ सकता है। परिश्रम होगा।

सिंह- अपने करियर के प्रति आप ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। आपके अपनों द्वारा कार्यों में अवरोध सम्भव है।

कन्या- संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जायगा। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।

तुला- समय का दुरुपयोग कर रहे हैं। अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। धनलाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा। चिंता तथा तनाव सताएंगे।

वृश्चिक– अपनी भूलने की आदत के कारण आपको अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।

धनु- किसी भी कीमत पर अपना रुका काम करवाने की जिद रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता से अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।

मकर- बात-बात पर क्रोध आना अच्छी बात नहीं है। समय पर संभलना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े साधु-संत का सान्निध्य मिलेगा। धन में वृद्धि होगी।

कुंभ- दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याएं हर किसी को न बताएं। भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।

मीन- अपने आपको सही साबित करना होगा। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

Related Articles

Back to top button