अद्धयात्म

धनु राशि में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, जानिए क्या होगा असर

surya-5524ae45078a2_lदिसम्बर मध्य में सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के कारण शुभ कार्य नहीं होते हैं। इस वर्ष 16 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा।

इससे धनु मलमास प्रारंभ होगा, जो 15 जनवरी तक रहेगा। यह हर साल मकर संक्रांति तक ही रहता है, मगर इस बार मकर संक्रांति भी 15 जनवरी को होने के कारण इसका असर इस दिन तक रहेगा।

इस दौरान किसी प्रकार के शुभ कार्य नहीं होंगे। 16 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त फिर से प्रारंभ होंगे, जो 13 जून तक चलेंगे।

दिसम्बर में केवल 12, 13 एवं 14 को ही विवाह मुहूर्त है। पंडित सुरेश शास्त्री ने बताया कि मलमास के दौरान मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे, लेकिन जाप, हवन, यज्ञ भागवत कथा के आयोजन होंगे। इस दौरान किए गए दान-पुण्य का विशेष फल मिलता है।

 

Related Articles

Back to top button