अद्धयात्मफीचर्ड

नवरात्र के बाद पहला शनिवार, इस राशि के लोग रहें संभलकर

शनिवार के राशिफल में जानिए, आज किस कार्य में मिलेगी आपको कामयाबी

मेष 

अपना ध्यान काम पर लगएं। पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से हल होंगी। धनलाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में उन्नति सम्भव है। नई योजनाओं से लाभ होगा। चौंकाने वाली खबर सुन सकते हैं।

वृष 

आपकी भूलने की आदत आपको नुकसान पंहुचा सकती है। आलस्य और निष्क्रियता के भाव होंगे। कामकाज की स्थिति मध्यम रहेगी। हालात और परिस्थिति में कुछ सुधार होगा।

मिथुन 

आज शुभ कार्य की योजना को स्थगित करना उचित होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। रोजगार से संबंधित नया प्रस्ताव मिल सकता है। तरक्की के योग हैं।

कर्क

आप महत्वपूर्ण कार्यों को टाल रहे हैं। विरोधी सतर्क रहेंगे। आलस्य से दूर रहें। किसी गलती के कारण अधिकारी से विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा।

सिंह

परिवार में महत्वपूर्ण निणज़्य लेने पड़ सकते हैं। खर्च सोच-समझकर ही करें। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। आलस हावी रहेगा।

कन्या 

आज कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपका जोश, उत्साह बढ़ाएंगे। सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। व्यापारिक स्थितियां पक्ष में रहेंगी। पुराने विवादों से राहत मिलेगी।

तुला

आज निवेश आदि गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। संतान पर नजर रखें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रहेगा। व्यापार, नौकरी पर पूरा ध्यान दें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

वृश्चिक 

मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी नई परियोजना पर काम प्रारंभ कर सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अपनी चतुराई और बुद्धिमता से मुश्किल काम भी निपटा लेंगे।

धनु 

नौकरी में कार्यभार और परेशानी बढ़ेगी। घर में अनचाहे मेहमानों के आवागमन से परेशानी सम्भव है। व्यय की अधिकता तथा कार्य आदि में रुचि नहीं होगी।

मकर 

कारोबार में नई योजना बनेगी। घर-परिवार में सुख बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। निजी जीवन में सुख का आनंद लेंगे। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। कानूनी मामलों में न उलझें।

कुंभ 

दिन शुभ है। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। व्यापार में नए एवं लाभकारी अनुबंध होंगे के योग हैं। करियर की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विदेश जाने के योग हैं।

मीन

व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। पूंजी निवेश में सतर्क  रहें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आवास संबंधी समस्या दूर होगी।

 

Related Articles

Back to top button